MPBSE MP Board 10th, 12th Result 2025: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) जल्द ही MP बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mpbse.mponline.gov.in और mpresults.nic.in पर जारी करेगा। रिजल्ट घोषित होने के बाद, छात्र अपने रोल नंबर दर्ज करके आसानी से अपनी डिजिकल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
MP Board Result Kab Jari Hoga: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 कब आएगा?
MPBSE Board Result 2025: एमपी बोर्ड रिजल्ट-हाइलाइट्स
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 19 मार्च 2025 तक और एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा 25 फरवरी से 25 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थी। अब, MPBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के सभी छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी अभ्यर्थी नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।
बोर्ड का नाम | मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपीबीएसई) |
परीक्षा का नाम | एमपी 10वीं, 12वीं परीक्षा 2025 |
एमपी 10वीं परीक्षा तिथि 2025 | 27 फरवरी से 19 मार्च 2025 तक |
एमपी 12वीं परीक्षा तिथि 2025 | 25 फरवरी से 25 मार्च 2025 |
एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 कब आएगा? | 10-11 मई 2025 (अपेक्षित) |
रिजल्ट मोड | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | mpbse.nic.in |
MP Board 10th 12th Result 2025: एमपी बोर्ड रिजल्ट कैसे चेक करें?
एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (MPBSE) की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर आपको "MP Board 10th Result 2025" या "MP Board 12th Result 2025" का लिंक दिखेगा। उस पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें।
- "सबमिट" पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- रिजल्ट चेक करने के बाद, उसे डाउनलोड कर के अपने पास रख लें।
SMS के जरिए एमपी बोर्ड रिजल्ट कैसे देखें
अगर वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण समस्या हो रही है, तो आप एसएमएस के जरिए भी रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं:
- MPBSE10 <स्पेस> रोल नंबर लिखकर 56263 पर भेजें।
- MPBSE12 <स्पेस> रोल नंबर लिखकर 56263 पर भेजें।
मोबाइल ऐप के जरिए रिजल्ट चेक कैसे करें
आप MPBSE मोबाइल ऐप के माध्यम से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं:
- गूगल प्ले स्टोर से MPBSE मोबाइल ऐप डाउनलोड करें।
- "Know Your Result" विकल्प चुनें।
- अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें।